◆5सौ लीटर महुआ शराब जब्त, 10 क्विंटल जावा महुआ किया नष्ट, कई शराब की भट्ठियों को भी किया ध्वस्त गिरिडीह : उत्पाद विभाग और मुफ्फसिल थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गड़रमा गांव में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने 5 सौ लीटर महुआ शराब जब्त कर 10 क्विंटल जावा महुआ को नष्ट कर दिया। इस दौरान टीम ने कई अवैध शराब की भट्ठियों को भी नष्ट किया। हालांकि इस कार्रवाई में किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है। विस्तृत खबर लिंक क्लिक कर सुनें इस संयुक्त छापेमारी अभियान में उत्पाद निरीक्षक अरुण कुमार पांडेय, मुफ्फसिल थाना के एसआई सत्यदीप कुमार, एएसआई अनिल उरांव के अलावे काफी संख्या में उत्पाद विभाग और पुलिस बल के लोग शामिल थे।
