ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन (एआइसीवाइए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कुमार ने गिरिडीह की संजू चंद्रवंशी को एसोसिएशन के महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव मनोनित किया है।श्रीमती संजू के राष्ट्रीय सचिव बनने पर समाज के जिलाध्यक्ष भीम रवानी, कोषाध्यक्ष दीपक चंन्द्रवशी, प्रखंड प्रभारी बबलू रवानी, मीडिया प्रभारी विकाश कुमार, सुरेश चन्द्रवंशी, राहुल चन्द्रवंशी, अमन कुमार, धर्मेन्द्र चन्द्रवंशी ने उन्हें बुके भेंट कर बधाई दी। साथ ही समाज के अन्य लोंगों ने भी उन्हें बधाई दिया है। मौके पर संजू चंद्रवंशी ने कहा कि संगठन ने जिस आशा और उम्मीद के साथ उन्हें यह दायित्व और जिम्मेवारी सौंपी है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। कहा कि वह पूरी सक्रियता के साथ समाज को संगाठित व जागरूक करने के साथ साथ संगठन कि नीतियों कार्यक्रमों को जन- जन तक पहुंचने का काम करेंगी। तथा संगठन द्वारा प्रदत दयित्वों को सम्यक निर्वाहन करेंगी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।