सरकार की वादाखिलाफी के विरोध व विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जमुआ प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार के समक्ष पंचायत सचिवों,जनसेवकों एवं मनरेगा कर्मियों ने धरना दिया। उक्त धरना का अध्यक्षता पंचायत सचिव संघ के प्रखंड अध्यक्ष रामशरण यादव ने एवं संचालन मनरेगा संघ के प्रखंड सचिव याकूब अंसारी ने किया। इस दौरान संयुक्त संघर्ष मोर्चा के कर्मियों ने सरकार के वादाखिलाफी और उपेक्षा पूर्ण रवैये के खिलाफ रोष व्यक्त किया। धरना को संबोधित करते हुए पंचायत सचिव संघ के प्रखंड अध्यक्ष रामशरण यादव एवं मनरेगा संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश वर्मा ने कहा कि संयुक्त संघर्ष मोर्चा अपने विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहा है। जिसके पहले चरण में आज प्रखण्ड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन, अगामी 12 मार्च को समाहरणालय परिसर मे धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इसके बाद भी सरकार हमारी मांगो पर विचार नहीं करती है तो आगामी 15 मार्च को प्रदेश में धरना प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा और पूर्ण रूप से पूरे प्रदेश में मनरेगा को ठप कर दिया जाएगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
