गिरिडीह : पचम्बा थाने की पुलिस ने एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी द्वारा दर्ज कराए गए लुटकांड का उद्भेदन कर लिया है। उक्त लूटकांड का मामला दर्ज कराने वाला कर्मी तनवीर आलम ही निकला षडयंत्रकारी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही उसके पास से रुपये भी रिकवर कर लिया है। उक्त जानकारी डीएसपी संजय राणा ने बुधवार को पचम्बा थाना में एक प्रेसवार्ता आयोजित कर दी। उन्होंने बताया कि मामला लूट का नहीं था। बल्कि आवेदक कर्मी ही एक षड्यंत्र की रचना कर उक्त रुपये को गबन करने की फिराक में जुटा था। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।