गिरिडीह : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि आज की महिलाएं सिर्फ घर गृहस्थी संभालने तक ही सीमित नहीं रही हैं, बल्कि हर क्षेत्र में उन्होंने अपने आपको स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर जिला प्रशासन निरंतर प्रयत्नशील है। जिले के विकास में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उपायुक्त श्री लकड़ा मंगलवार को समाहरणालय सभागार कक्ष में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला सह सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत वर्ष 1908 में संयुक्त राज्य अमेरिका में एक आंदोलन से हुआ था। यह वक्त था जब महिलाओं ने अपने अधिकार के लिए एक महत्वपूर्ण आंदोलन को अंजाम दिया था। परंतु समय के साथ धीरे-धीरे सब कुछ बदला और आज की महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। कहा कि आज हमारे देश की महिलाएं देश की उन्नति में अपना योगदान दे रही हैं साथ ही साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, निर्वाचन एवं स्वच्छ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इस दौरान उपायुक्त ने सभी से अपने जीवन अनुशासन को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि जिला प्रशासन महिला सशक्तिकरण को लेकर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बना रही है। ताकि महिलाओं के आय में वृद्धि हो और वह आर्थिक और मानसिक रूप से सशक्त एवं मजबूत बन सके। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
