गिरिडीह : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल की गिरिडीह शाखा द्वारा एलआईसी की गिरिडीह शाखा में कार्यरत महिला कर्मियों को बुके और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय शर्मा तथा संचालन सचिव धर्म प्रकाश ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिय शाखा प्रबंधक एसएस चौधुरी ने कहा कि आज की महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे हैं ,सिर्फ हमें उन्हें एक मौका देने की जरूरत है। वहीं सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि पहले और अब की स्थिति में बहुत परिवर्तन हुआ है। महिलाएं अब प्रत्येक क्षेत्र में आगे आ रही है और अपनी उपस्थिति दर्ज कर रही है। लेकिन अभी भी देश और समाज में महिलाओं के प्रति लोगों का नजरिया पूरी तरह नहीं बदला है। आज भी महिलाओं का शोषण जारी है। जबकि मौके पर कुमकुम वाला बर्मा, श्वेता, राजेश कुमार उपाध्याय, रवि रंजन, श्वेता कुमारी ,अंजली श्वेता, सबा परवीन, सुकृति बर्मन, प्रज्ञानंद,अंशु सिंघानिया, मनोज कुमार लाल नीतीश कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा समाज तब तक पूरी तरह विकसित नहीं हो सकता जब तक महिलाएं विकसित नहीं होगी। कार्यक्रम में विजय कुमार, संहिता सरकार, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, आनंद मोहन झा, शंकर कुमार, केका रानी चक्रवर्ती, विनायक कुमार, अनुराग मुर्मू, डेनियल मरांडी, राजेश कुमार, प्रभाष शर्मा, दीपक कुमार पासवान नीरज कुमार सिंह महेश्वरी वर्मा सुनील कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।