गिरिडीह : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लायंस क्लब आफ गिरिडीह एलिट द्वारा मंगलवार को नवजीवन नर्सिंग होम के महिला कर्मियों को बुके और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब सचिव लायन धर्म प्रकाश ने कहा कि वर्तमान समय में हमारी महिलाएं पुरुष से कम नहीं है। महिलाएं सभी क्षेत्रों यथा शिक्षा,स्वास्थ्य, रेलवे, रक्षा, व्यवसाय एवं बैंकिंग सेक्टर आदि में अपनी अहम भूमिका निभा रही है। कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज और देश का सामाजिक-आर्थिक विकास नहीं हो सकता है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
