झारखण्ड राज्य के धनबाद ज़िला से महेंद्र प्रसाद ने धनबाद मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि युवा समर्पण चौक के पास सड़क की स्थिति ख़राब हो गयी है। सड़क में गड्ढे हो गए है जिससे दुर्घटना होने की शंका है। रांची-राजगंज 4 लाइन कंपनी द्वारा एक माह पूर्व ही कार्य हुआ था। सही से निर्माण नहीं होने के कारण सड़क की ऐसी स्थिति हो गई है
