भारतीय स्टेट बैंक बगोदर शाखा के द्वारा बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंझलाडीह के स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच स्वेटर और स्कूल बैग का वितरण किया गया। बता दे कि रीजनल मैनेजर पंकज झा, मुख्य प्रबंधक नवीन कुमार के निर्देश पर 25 छात्र-छात्राएँ के बीच स्कूल बैग व स्वेटर दिया गया। वितरण कार्यक्रम में बैंक प्रबंधक एसपी टोप्पो ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बच्चे कल के भविष्य है। इसे देखतें हुए एसबीआई बैंक के द्वारा समय-समय स्कूलों में पाठय सामग्री की वितरण करने का काम किया है । मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार ,सीआरपी बब्लू कुमार, शिक्षक अजीत कुमार, मीना कुमारी, सरिता कुमारी,शकुन्तला कुमारी,अनिता कुमारी, चौबे प्रसाद मौजूद थे। वही छात्रों में भोला कुमार,अमन कुमार,सूरज कुमार,रानी कुमारी, सरिता कुमारी,डॉली कुमारी के बीच वितरण किया गया।
