धनबाद मोबाइल वाणी पर ललिता तिवारी बताती हैं कि धनबाद के झरिया कोयला अंचल में स्वतंत्रता संग्राम की कई स्मृतियां आज भी समेटे हुए हैं। बता दें कि झरिया अंचल के भागा स्टेशन से नेताजी सुभाष चंद्र बोस ब्रिटिश शासन को चकमा देकर अपने गंतव्य की ओर निकले थे। यह आज भी मौजूद है।
