बगोदर स्टेडियम में अहिर रेजिमेंट की गठन की मांग को लेकर प्रांतीय यादव महासभा का गिरिडीह जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन में यादव महासभा के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप बेहरा अमरदीप यादव झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री कोडरमा विधायक नीरा यादव सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव छोटेलाल यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे।वही आयोजित महासभा में अहिर रेजीमेंट लेकर रहेंगे वही कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक सह पूर्व शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने कहा कि हम ग्वाला है और यह गर्व होनी चाहिए कि हमलोग भगवान श्री कृष्ण के वंशज है। उन्होनें कहा कि हमें सिख रेजीमेंट हो या फिर गोरखा रेजीमेंट हो।इसके हम विरोधी नहीं है। बल्कि उनका भी सम्मान करते हैं।लेकिन आज अहिर रेजीमेंट को छीनने का काम किया गया है। उसे हम पुन लेकर रहेंगे। वही युवाओं को गोलबंद होने की बात कही गई हैं।मौके पर पीतांबर दास, बजरंगी यादव सुनील यादव, छोटे लाल यादव, मुखिया डॉ शशि भूषण, शम्भु यादव, छोटु यादव, सुखदेव यादव, दिनेश यादव,समेत अन्य लोग मौजूद थे
