चौधरीबांध रेलवे स्टेशन पर इंटर सीटी ट्रेन ठहराव व प्लेटफॉर्म में ओवर ब्रिज की मांग लेकर रेल मंत्री भारत सरकार के नाम स्टेशन मास्टर को मंगपत्र  सौंपा।धनबाद मंडल के अंतर्गत चौधरीबांध रेलवे स्टेशन पर इंटर सीटी ट्रेन ठहराव व प्लेटफॉर्म में ओवर ब्रिज की मांग को लेकर भाजपा नेता सह चौधरीबांध पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रेमचंद साहु पंसस दिलीप रजक के नेतृत्व में ग्रामीणो की हस्ताक्षर युक्त आवेदन शुक्रवार को चौधरीबांध स्टेशन प्रबंधक विकास कुमार को रेल मंत्री भारत सरकार के नाम सौंपा।जिसमें कहा गया है कि धनबाद मंडल के अंतर्गत चौधरी बांध रेलवे स्टेशन के सटे हुए अनेकों गांव है जिसकी आबादी लगभग 20 हजार  की है जिसमें हम सभी ग्रामीणों को रोजगार को एवं अन्य कार्यो को लेकर शहरों में जाने आने में काफी परेशानी होती है। साथ ही स्टेशन में प्लेटफार्म ओवर ब्रिज नहीं होने के कारण लोगों को इस पार से उस पार जाने आने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ती है दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।  चौधरीबांध  पंचायत से इस मामले में कई बार आवेदन दिया गया है।लेकिन विभाग द्वारा सिर्फ आश्वासन ही मिला है। साथ ही कहा कि 30 जनवरी को एक दिवसीय धरना शांतिपूर्वक दिया जाएगा।आवेदन में  तपेश्वर यादव खागेंद्र प्रसाद साहू विजय रजक राम भजन प्रसाद जितेंद्र रजक शिवचरण रजक संदीप कुमार यादव अमर रजक मनोजकुमार केवट नारायण रजक हीरालाल साव लूटन मंडल बबलू रजक चिंतामणि यादव सुखदेव यादव जगदीश साव गोविंद साव लालजी यादव मेघन साव कुर्बान अंसारी राहुल कुमार झा आनंत लाल पांडे अनिल यादव विजय कुमार यादव शंकर कुमार झा बिट्टू कुमार साव संजय कुमार झा  अखिलेश यादव योगेंद्र यादव समेत सैकड़ों ग्रामीणो का हस्ताक्षर है।