रामगढ विधायक अपने समर्थकों के साथ बेको सोना पहाड़ी मंदिर में की पूजा अर्चना रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ममता देवी शुक्रवार को बगोदर प्रखंड के बेको स्थित सोना पहाड़ी मंदिर में पहुंच कर पूजा अर्चना की।इस दौरान विधायक ममता देवी ने कहा कि हमारे शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जल्द से जल्द स्वस्थ हों एवं राज्य और देश कोरोना संक्रमण हो से मुक्त हो, यही कामना है। उन्होंने माता रानी से खुशहाल झारखंड की कामना की।मौके पर युवा झामुमो युवा नेता नीतीश पटेल, बजरंग महतो, प्रदीप महतो, अमित महतो, गौरी शंकर महतो, सुधीर मंगलेश, मानिक पटेल, कमलेश महतो समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
