बगोदर विधानसभा स्तरीय पोषण सखी संघ की बैठक बगोदर स्टेडियम में की गई। जिसकी अध्यक्षता बगोदर प्रखंड अध्यक्ष तारा कुमारी एवम संचालन देवनन्दन मण्डल ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अराज्यपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री अशोक नयन, संघ के प्रदेश संरक्षक अमरदीप निराला, संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोनी यादव आदि उपस्थित थे बैठक में पांच फरवरी को विधायक को पांच सूत्री मांगों को लेकर विधायक आवास में धरना प्रदर्शन के माध्यम से मांग पत्र सौपने का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रखण्ड अध्यक्ष को प्रखंड स्तरीय संगठन मजबूत करने निर्देश दिया गया।बैठक में मुख्य रूप में प्रयाग यादव, राजेश चौधरी, निकेतन कुमारी, रिंकी कुमारी, प्रीति कुमारी, प्रियंका भट्ट, ज्योति कुमारी, रेखा कुमारी, जीवन्ति कुमारी, रीता कुमारी, शुष्मा कुमारी, ऋतु कुमारी, सरिता कुमारी, आशा कुमारी, कंचन कुमारी, बबिता कुमारी, कौशल्या कुमारी, टिंकी कुमारी, पिंकी कुमारी अस्मिता कुमारी, देवंती कुमारी, रेखा कुमारी समेत दर्जनों पोषण सखी उपस्थित थीं।
