गिरिडीह धनबाद मोबाइल वाणी पर सर्वेश तिवारी बताते हैं कि धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में आज सर्वधर्म सामूहिक विवाह जो दहेज रहित आधारित है, संपन्न हुआ।इस अनोखे विवाह में दुल्हनियां टोटो में पहुंची अपने दूल्हों को लेने।इस विवाह में झारखंड,बिहार,पश्चिम बंगाल आदि राज्यों के 14 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।