बगोदर थाना पुलिस ने बगोदर पश्चिमी पंचायत भवन से  चोरी हुए सोलर प्लेट बैटरी आदि  सामानों को बरामद कर लिया है। इस मामले में एक नाबालिग समेत पांच चोरो  को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक पिकअप वाहन को भी जब्त किया है। चोरी सामानो की बरामदगी को लेकर थाना स्तर पर एक टीम गठित की गई थी।जिस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी हुए चार सोलर प्लेट 3 बैटरी एक प्रिंटर एक जेट पंप एक मॉनिटर तथा एक इनवर्टर को बरामद कर लिया है जबकि इसमें शामिल भरत यादव छोटी कुमार यादव बगोदरडीह  दीपक कुमार सनीष कुमार विवेक नगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।चोरी सामानों को ले जाने के लिए प्रयोग किए गए पिकअप वैन को भी जब्त कर लिया गया है।उक्त जानकारी बगोदर थाना में शनिवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर एसडीपीओ विनोद कुमार महतो ने दी। प्रेसवार्ता में इंस्पेक्टर दिनेश सिंह थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह एसआई संतोष कुमार मौर्या एएसआई  सियाराम पंडित शामिल थे। इसे लेकर बगोदर पश्चिमी  पंचायत के मुखिया लक्ष्मण महतो  ने बीते 2 जनवरी को बगोदर थाना में मामला दर्ज कराया था।