गिरिडीह: जिले गावां थाना क्षेत्र के पिहरा ढाब पथ में कर्मा घाटी के पास सड़क के किनारे घने जंगल के नाले में बोरे में बंद महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी है।रविवार सुबह जंगल में जलावन लकड़ी लाने गई पिहरा की महिलाओं ने गांव आकर लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद इसकी सूचना गावां थाना पुलिस को दी गयी। सूचना पर थाना प्रभारी ध्रुव कुमार पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि शव की पहचान अब तक नहीं हो पायी है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।