बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड बगोदरडीह के पास रविवार की रात बाइक की चपेट मे आने से गंभीर रूप से घायल राहगीर बगोदरडीह निवासी प्रयाग साव वर्ष की मौत हो गई जबकि बाइक सवार युवक सरिया थाना क्षेत्र के हरियाटांड निवासी मनोज कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि बगोदरडीह निवासी प्रयाग साव रोड पास कर रहा था कि बगोदर की ओर से हेसला की ओर तेज गति जा रही बाइक ने अपनी चपेट में ले लिया।जिससे बाइक सवार व राहगीर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल प्रयाग साव को आनन-फानन में ईलाज के लिए बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गया जबकि बाइक सवार युवक मनोज को बगोदर एक निजी अस्पताल में ले गया जहां चिकित्सकों ने प्रथामिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद पीएमसीच रेफर कर दिया।धनबाद ले जाने के दौरान रास्ते में ही प्रयाग साव की मौत हो गई जबकि बाइक सवार युवक ईलाज धनबाद पीएमसीच चल रहा है।जहां युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
