गिरिडीह जिले राजधनवार प्रखण्ड अंतर्गत घोड्थम्भा ओपी क्षेत्र के गुंडरी बंडामाख गांव से तीन दिन पूर्व लापता एक नाबालिग छात्रा का शव उसके घर से छः सो मीटर दूर स्थित एक कुएं से बरामद किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। बताया जाता है कि गुंडरी गाँव के बंडामाख टोला निवासी मनोज तुरी की 14 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी बुधवार की दोपहर बाद घर से बकरी चराने को कह कर निकली और देर शाम तक घर वापस लौट कर नही आयी। उसके वापस नहीं लौटने से उसकी माँ तथा अन्य परिजनों ने खोजबीन शुरू की पर उसका कहीं कोई पता नही चला। अंत मे परिजनों ने घोड्थम्भा ओपी में छात्रा की गुमसुदगी का एक मामला दर्ज कराया।
