गिरिडीह जिले की पुलिस ने गुमसुदगी के के महज 48 घंटे के भीतर ना केवल कांड का उद्भेदन कर लिया बल्कि हत्याकांड में शामिल मुख्य तीन अभियुक्तों को भी गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। जिले के भेलवाघाटी में कार्यरत पंचायत सेवक विजय राम भदानी की हत्या मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर वाला डिस्कवर मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त सैमसंग मोबाइल, घटना में प्रयुक्त नोकिया मोबाइल के साथ घटनास्थल से अपहृत विजय राम भदानी का शव, चश्मा, चप्पल आदि भी बरामद किया है। एसपी अमित रेणु ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी देते हुये बताया कि अवैध सम्बन्ध के कारण पंचायत सेवक की हत्या हुई है। विस्तृत खबर के लिये ऑडियो पर क्लिक करें और सुने खबर।
