चक्रवाती तूफान अम्फान की तबाही के बाद एक और तूफान का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में गुजरात और महाराष्ट्र में चक्रवाती तूफान तबाही मचा सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (INDIA METEOROLOGICAL DEPARTMENT) ने बताया कि उत्तरी और दक्षिणी गुजरात तटों के पास अरब सागर में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र आगे और मजबूत होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है. यह 3 जून तक दक्षिणी गुजरात तटों तक पहुंचकर तबाही मचा सकता है. मौसम विभाग ने गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
