मधुबनी जिले के नागदा गांव से प्रसन्न कुमार झा जी कही अनकही बाते के माध्यम से कहते है कि मोबाइल समय के लिए बर्बादी है ये मैं नही मानता हूँ, क्योंकि आज के समाज में लोगो के लिए मोबाइल एक अहम हिस्सा बन गया है और लोग इसे जरुरी भी समझते है, अगर आप कही विदेश या बाहर जाते है तो मोबाइल के जरिये सभी के संपर्क में रहते है, मोबाइल रहने से अकेलापन महसूस नही होता है लेकिन बस एक चीज़ का ध्यान रखना चाहिए कि मोबाइल का उपयोग कैसे करे, बस जब आप व्यस्त हो तो मोबाइल का प्रयोग नही करना चाहिए लेकिन विद्यार्थियों के लिए ये सही नही है, कभी-कभी ये पढ़ाई के समय मोबाइल से गेम, इन्टरनेट पर लगे हुए है, मोबाइल को अच्छे काम के लिए प्रयोग करे, पढ़ाई अपने समय और काम मात्रा में मोबाइल का प्रयोग करे ,इसलिए मोबाइल जरुरी है।