मिर्जापुर जिले से रोहित कुमार ने कही-अनकही कार्यक्रम के माध्यम से बताया कि माता -पिता को अपने बच्चों की बातों पर ध्यान देनी चाहिए। और बच्चों को प्यार एवं विश्वास में रखना चाहिए ताकि बच्चा अपनी हर बात खुलकर बता दे। बच्चे डर से अपनी बात नहीं बताते हैं। इसलिए अपने विचारों और बातों को ध्यान में रखकर अपने बच्चों को अवशय सुनें
मिर्जापुर जिले से विनय ने कही-अनकही कार्यक्रम के माध्यम से बताया कि छेड़खानी एक जुर्म है। अगर आप किसी का हाथ पकड़े और जवाब में न सुनने को मिले तो इसका मतलब हाँ नही होता है। कुछ माँ-पिता बेटी को छेड़खानी के डर से पढ़ने नही जाने देते हैं और कहते हैं घर में खाना बनाने के लिए ।लेकिन इसमें लड़की की क्या गलती है ?इसमें लड़की की नही लड़के की गलती है। लड़के को पहले समझाना चाहिए ,परन्तु समझाने के बाद भी बदमाशी और गुंडागर्दी करते हैं तो पूलिस में इसकी शिकायत करनी चाहिए।
मिर्जापुर जिले से विनय ने कही-अनकही कार्यक्रम के माध्यम से बताया कि हिंसा होने पर हमारा मन,दिमाग,गरिमा और इज्जत पर बहुत गहरा असर पड़ता है। अक्सर देखा गया है कि जिस लड़की के साथ छेड़खानी होता है वो लड़की किसी से बोल नही पाती है। क्यूंकि वो शरमाई,घबराई हुई होती है और घर वालों का डर भी उसे होता है। अगर आप कहीं छेड़खानी होते देखते हैं तो लड़के और लड़की को कभी मारना नही चाहिए। बल्कि लड़के को बुला कर उससे बात करनी चाहिए और समझाना चाहिए।स्कूल में शिक्षकों को भी छेड़खानी के विषय में जानकारी देनी चाहिए।
उत्तर-प्रदेश से संतोष कुमार पासवान कही-अनकही कार्यक्रम के माध्यम से जानना चाहते हैं कि एचआईवी और एड्स में क्या अंतर है ?
उत्तर-प्रदेश के चुनार से विनय ने कही-अनकही कार्यक्रम के माध्यम से बताया कि छेड़खानी बहुत बूरी बात है एवं छेड़खानी के मामले में लड़कियों का दोष नहीं होता है।
चुनार से विनय कुमार ने कही-अनकही कार्यक्रम के माध्यम से बताया कि अक्सर देखा जाता है कि ट्रेन,बस,ऑटो या अन्य सार्वजानिक स्थल जैसे मार्किट में लड़कियों के साथ अक्सर छेड़खानी होती है। जो माँ-बाप समझदार नही होते हैं ,उनका मानना है लड़कियों की ही गलती होती है। परन्तु ऐसा नही सोचना चाहिए। जो इंसान किशोरावस्था में खुद को संभाल लेता है वो अपने जीवन को संभल सकता है।
उत्तर-प्रदेश से हमारे श्रोता कही-अनकही कार्यक्रम के माध्यम से जानना चाहते हैं कि अगर कोई सेक्स नही करना चाहता है फिर भी लोग जबरदस्ती सेक्स क्यों करते हैं ?ऐसे लोगों को जबरदस्ती सेक्स करने में कैसा आनंद आता है और ये जबरदस्ती क्यों करते हैं ?
गाजियाबाद से श्रीराम साहू कही-अनकही कार्यक्रम के माध्यम से जानना चाहते हैं कि अगर शादी के बाद किसी कारण से सेक्स ने हो पाए या तलाक हो जाये तो इस परिस्थिति में क्या करनी चाहिए ?वो कहाँ जाएं ?उनके लिए भी कोई रास्ता बताएं।
उत्तर-प्रदेश के बाराबंकी से अजय वर्मा कही-अनकही कार्यक्रम के माध्यम से जानना चाहते हैं कि लड़कियों को खुद के तरफ आकर्षित करने के लिए क्या करनी चाहिए ?
मेरठ से सुनील ने कही-अनकही कार्यक्रम के माध्यम से बताया कि महिलाएं भी अपनी सुरक्षा कर सकती हैं।क्या उन लोगों को स्वतंत्रता का अधिकार नही है ?क्या उनके पास बल नही है ?उन्हें भी स्वतंत्रता का अधिकार मिला है