बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पंचायत स्तरीय जनजागरण अभियान मंगलवार को चलाया गया. जिसके तहत बेरमो जिला बनाओं संघर्ष समिति के संयोजक संतोष नायक की ओर से प्रखंड के कोह, पतकी और उलगड्डा पंचायत में जन जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान जिप सदस्य माला कुमारी, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष रानी कुमारी मुर्मू, कोह पंचायत के मुखिया राजेंद्र रजवार, पतकी पंचायत के मुखिया मुनकी देवी और उलगड्डा पंचायत के मुखिया अरविंद मुर्मू प्रमुख रूप से उपस्थित थे. बेरमो जिला बनाओं अभियान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इस आंदोलन में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील किया गया. ताकि बेरमो को जिला का दर्जा मिल सके। यह भी बताया कि बेरमो अनुमंडल राज्य का सबसे पुराना अनुमंडल होने के बावजूद आज तक जिला का दर्जा नही दिया जा सका है. इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य के सहित ग्रामीण उपस्थित थे.