झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी के तहत संचालित भारती महिला संघ पेटरवार में उपायुक्त बोकारो के निर्देश पर जन कल्याणकारी योजना की बैठक  महिला मंडल के चार संकुल में मंगलवार को किया गया. भारती महिला संघ की ओर से मंगलवार को रोजगार भारती महिला संघ बुंडू, नारी शक्ति भारती महिला संघ ओरदाना, उज्जवल भारती महिला संघ उतासारा व ओम शांति भारती महिला संघ अंगवाली उतरी सहित 86 ग्राम संगठनों में बैठक कर जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. मौके पर रंजीत कुमार महतो, हेमंत कुमार, अनुज कुमार महतो, कार्तिक महतो, गुडिया देवी, सविता देवी, मो. युसूफ, महेंद्र त्रिवेदी, मीना देवी, सुप्रिया देवी, पूनम देवी, उमा देवी, कुंती देवी, शोभा देवी, शीला देवी, लीला देवी, रेनुका देवी, सोनाली देवी, आशा देवी, रेणु देवी सहित विभिन्न महिला संघ की महिलाएं उपस्थित थे.