झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिवनारायण महतो जानकारी दे रहे हैं कि खांजो नदी तट पर गंगा दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया। खांजो नदी के तट पर रविवार को दामोदर बचाओ अभियान के स्थानीय संयोजक संजय सिंह ने गंगा दशहरा महोत्सव का नेतृत्व किया।