पेटरवार तथा आस -पास में हुई लगातार मूसलाधार बारिश से आम जीवन अस्त -व्यस्त हो गया. शनिवार और रविवार को लगातार बारिश होने से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया. ग्रामीण क्षेत्रों में मवेशियों को भी धर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया. क्षेत्र में मिट्टी के कई घर व छप्पर गिरने की स्थिति हो गयी है. पेटरवार बाजार टांड में जहाँ तहां जल जमाव से दुकानदार व ग्राहक परेशान हो गए.
