गोमिया प्रखंड के मुख्यालय, सभागार में पंचायत समिति की बैठक हुई सम्पन परमिला चौबे की अध्यक्छ्ता में गोमिया प्रखंड के मुख्यालय, सभागार में पंचायत समिति की बैठक सम्पन हुई। इस बैठक में बीडीओ व सीओ के साथ अन्य अधिकारी शामिल हुए तो वहीँ वन विभाग और बिजली विभाग के अधिकारियों के शामिल नहीं होने पर नाराज़गी जताई। सदस्यों ने कहा की महुवा ताड़ थाना क्षेत्र और और जागेश्वर बिहार के तिलैया गांव के आस पास के क्षेत्र में पिछले दस दिनों से चल रहे हाथियों के उत्पात पर वन विभाग विभाग के अधिकारी कोई कारवाई नहीं कर रहें हैं। और कहा की यदि वन विभाग के अधिकारी बैठक में भाग नहीं ले सकते हैं तो वे जंगल के क्षेत्रो में रहने वाले लोगों की हाथियों से सुरक्षा कैसे कर सकते हैं।
