। लुगू बुरु घण्टा बाड़ी धोरमगढ़ की कार्यकारिणी कमेटी की बैठक रविवार को लुगू बुरु घण्टा बाड़ी धरम गढ़ के मेडिटेशन हाल में हुई । बैठक की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष बहाराम मांझी व संचालन समिति सचिव लोबीन मुर्मू ने किया । बैठक में वर्ष 2022 के कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 7 व 8 नवम्बर को होनेवाले संथालो की दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महाधर्म समेलन को आयोजन करने पर चर्चा की गई । बैठक में समिति के सृजन हासदा , सांगेन किस्कू , रोयल हासदा , सुनीता टुडु, रामकृष्ण सोरेन, बीर सिंह बेसरा , बहा राम मुर्मू, कोलेश्वर मुर्मुब, गुलाबचंद हासदा , राजेश्वर टुडु, साहेबराम मरण्डी, मिथलेश किस्कू, किसान मुर्मू , दिलीप मराण्डी, सहित दर्जनों लोग शामिल थे ।
