गोमिया प्रखंड के ललपनिया स्थित लुगू बुरु घण्टा बाड़ी घोरोमगढ़ के सास्कृतिक भवन में रविवार को ग्रामीण सहायता केद्र एक दिवसीय कार्यकर्ता मिलन आयोजन किया गया । इस कार्यकर्ता मिलन समारोह में एक स्वयं समूह मे जुड़कर स्वरोजगार के क्षेत्र जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया । बिना सरकारी मदद से गरीब तबके लोग को आर्थिक रूप से मदद करने का लक्ष्य रखा गया है । इस मोके पर जयबीर कुमार अशोक कुमार सहित दर्जनो लोग ने अपने अपने विचार व्यक्त किये गये ।
