गोमिया थाना क्षेत्र हजारी फुटबॉल मैदान में मैत्री मैच के दौरान वज्रपात  की चपेट में आने से  एक खिलाड़ी की मौत हो गयी ।  बताया जाता है कि एसएस क्लब हजारी बनाम स्वांग पुराना माइनस  के बीच  मैत्री मैच फुटबॉल मैच चल रहा था ।  इसी क्रम में  अचानक बारिश शुरू आ गयी । बारिश होने के बाबजूद खिलाड़ी मैच खेलने में डटे हुए थे । तभी अचानक वहां वज्रपात हो गया ।  वज्रपात के चपेट में आने से  हजारी पटवा टोला निवासी  बिनोद प्रसाद  व जल  सहिया के पुत्र विशांत प्रसाद वर्ष 30  चपेट में आया और बेहोश होकर गिर गया । आनन-फानन में साथी खिलाड़ियों ने उसे नेहरु स्मारक उच्च विद्यालय स्वांग  स्थित  मां शारदे सेवा सदन अस्पताल ले गये । जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।