ललपनिया थाना क्षेत्र ग्राम कोदवा टांड़  केवट टोला में ज़िला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी व ओबीसी मोर्चा भाजपा जिलाअध्यक्ष के द्वारा मां मनसा पूजा के शुभ अवसर पर भक्ति जागरण का उदघाटन किया गया। कलाकार गणेश वंदना के साथ भक्ति जागरण का शुरुआत किया गया । कलाकारों ने एक से एक भक्ति  गीत संगीत का प्रस्तुत किया गया ।  दर्शकों ने रात भर  भक्ति गीत संगीत का लुप्त उठाया ।  इस मौके पर   समिति अध्यक्ष टेकलाल केवट,  उपाध्यक्ष  संजय केवट,  सचिव  अशोक कुमार केवट,  कोषाध्यक्ष  शंकर केवट , देवती देवी , समाजसेवी विनोद मुकेश केवट ,अनूप कुमार, मदन कुमार ,सोनू कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे ।