रविवार को डी ए वी पब्लिक स्कूल टी टी पी एस ललपनिया में बहुप्रतीक्षित अटल  टिंकरिंग प्रयोगशाला के लिए भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर टी टी पी एस ललपनिया के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार शर्मा, उप प्रबंधक  अशोक प्रसाद तथा ललपनिया के कई गण मान्य अभिभावक भी उपस्थित थे।विद्यालय की प्राचार्या  उषा रॉय ने भूमि पूजन में सम्मिलित सभी अतिथियों का स्वागत किया। धर्म शिक्षक मनोज कुमार शास्त्री पुरोहित तथा  यजमान के रूप में प्रबंध निदेशक अनिल कुमार शर्मा, उप प्रबंधक अशोक प्रसाद, प्राचार्याO उषा रॉय पूजा में शामिल थे। केंद्र सरकार द्वारा संचालित अटल टिंकरिंग प्रयोगशाला विद्यालय और उसके आस पास के बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है। विज्ञान शिक्षक अमित कुमार और कैलाश प्रजापति , कैलाश प्रसाद के निर्देशन में विद्यालय के कई बच्चे साइंस प्रोजेक्ट के लिए कई पुरस्कार जीत चुके हैं। अभी हाल में ही कुमार दिव्यांश ने झारखंड सरकार की ओर से पुरस्कार राशि के रूप में बीस हजार रूपए जीत चुके हैं। ललपनिया जैसे ग्रामीण क्षेत्र में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित संस्थान का होना एक उपलब्धि है। विद्यालय की प्राचार्या, शिक्षक गण तथा उपस्थित लोगों ने भूमि पूजन को एक बहु प्रतीक्षित स्वप्न के साकार होने की प्रक्रिया बताया। संवेदक श्री महादेव प्रजापति और उनके सहयोगी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। वैदिक भूमि पूजन में विज्ञान शिक्षक रामनिवास रॉय, अमित कुमार, राजेंद्र कुमार चौधरी, सुभाष मिश्रा , संदीप कुमार, रणजीत सिंह, अजमल हुसैन, कैलाश प्रसाद, ऋषिकेश कुमार, चंद्रभूषण प्रसाद, केदारनाथ महतो, मनोज सिंह भी उपस्थित रहे।