ललपनिया । टीटीपीएस प्रबंधन द्वारा ललपनिया में आज़ादी 75 वर्ष के अवसर पर अमृत महोत्सव पर रविवार को प्रभातफेरी निकाला गया । यह प्रभात फेरी टीटीपीएस के गांधी चौक से होते हुए अम्बेडकर चौक से बिरसा चौक पर सभा के रूप में परिवर्तित हो गया । सभा को सम्बोधित करते हुए कहा आजादी 75 वर्ष के अवसर पर लोगो 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर में मनाए । इस राष्ट्रीय पर्व को खुशी माहौल में मनाए । मौके पर टीटीपीएस के जीएम अनिल कुमार शर्मा , एच् ओ ड़ी एच् आर अशोक प्रसाद , एके पांडेय, आशिष शर्मा, पीओ सुखदेव महतो , बिजय चौधरी सीआईएसएफ के अधिकारी व टीटीपीएस के अधिकारी शामिल थे । इस अवसर पर झंडा का भी वितरण किया गया ।
