ललपनिया । ललपनिया थाना क्षेत्र के कुशमांडु चौक निवासी कमल मरांडी के 28 वर्षीय पत्नी रेणु देवी टीटीपीएस केनाल के अंतिम छोर तेनुघाट डैम में डूबने से मौत हो गयी । घटना के बारे में बताया जाता है कि शुक्रवार को 11 बजे केनाल के अंतिम छोर में नहाने गयी थी । नहाने के क्रम में पानी के तेज बहाव से बह गयी । जो पानी की धारा के गुफा में ढकेल दिया । जो गुफा में फंस गया । ग्रामीणों के सहयोग से डेम के पानी से निकाला गया तबतक महिला की मौत हो चुकी थी । ललपनिया थाना प्रभारी रतन कुमार ने शव को अपने कब्जे ले लेकर तेनुघाट अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया । परिजनों ने बताया कि वह 11 बजे तीन महिला के साथ तेनुघाट डैम किनारे केनाल के अंतिम छोर पर नहाने गयी थी । नहाने वाले महिलाओं ने इस घटना का जानकारी आस पास लोगों को बताया ।जब लोजिन्ह आये तबतक उक्त महिला की मौत हो चुका था । उक्त महिला ने अपने पीछे पति के अलावे दो बच्चे छोड़ गई है । इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है । पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है ।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
