कल्याणपुर विधानसभा के दक्षिणी मंडल के अकबरपुर में युवा चौपाल कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दक्षिणी मंडल अध्यक्ष विजय शंकर ठाकुर व संचालन मंडल महामंत्री राजन कुमार ने किया। युवा जिला मंत्री प्रभात कुमार सिंह उर्फ सोनू ने केंद्र की योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि जिला कोषाध्यक्ष अमित कुमार, विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा जनप्रतिनिधि प्रदेश संयोजक अमन पाराशर ,जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा, किसान मोर्चा महामंत्री सुधीर शर्मा ,चकमेहसी मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा, मंडल भाजपा प्रवक्ता शिवचंद्र चौधरी, गोपालपुर पंचायत के मुखिया राजेश कुमार, सुशील गुप्ता, अंकुश कुमार ,सुमित कुमार सिंह, रघुनाथ यादव, रामाधार शर्मा, सोहन शर्मा, शशि रंजन कुमार,रोहित कुमार सिंह, शुभम चौधरी, मनीष सिंह ,वार्ड सदस्य रासो देवी ,राजू पासवान ,अमन कुमार सिंह ,शंकर पासवान ,ममता पासवान ,श्याम नारायण शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।