पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने की सम्भावना है। डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविधालय पूसा समस्तीपुर स्थित जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी 28 फरवरी से 03 मार्च तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में पूर्वानुमानित अवधि में आसमान में हल्के से मध्यम बादल आ सकते है। आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। 2 मार्च के बाद उत्तर बिहार के जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने की सम्भावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 14-17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं मौसम वैज्ञानिक डा अब्दुस सत्तार के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। औसतन 7-8 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की सम्भावना है। 2-3 मार्च को पूरवा हवा भी चल सकती है।वही सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 55 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है।