उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते है।इस दौरान आमतौर पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है।डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा द्वारा आगामी 28 फरवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है।जिसमें दिन और रात के तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है जबकि न्यूतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।इस दौरान औसतन 6 से 8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है।वही सापेक्ष आद्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है।शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।वही न्यूतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहते हुए 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।