ठंड का उतार चढ़ाव जारी है।धूप के बाबजूद शुक्रवार को दिन का तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा।जो सामान्य से करीब 3 डिग्री कम है।वही न्यूतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।जो सामान्य से 4.8 डिग्री कम बताया गया है।इस दौरान करीब 6 किमी प्रति घंटा की गति से जारी पछुआ हवा के कारण कनकनी दिन भर बरकरार रही।मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक आसमान में हल्के बादल रह सकते है।हालाकि मौसम शुष्क रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताया है।डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 14 फरवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।जिसके अनुसार इस अवधि में औसतन 5 से 6 किमी प्रति घंटा की गति से अगले दो दिनों तक पछुआ और उसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है।