मौसम का उतार चढ़ाव जारी है।करीब तीन दिनों तक धूप के साथ मौसम में बदलाव दिखने के बाद दो दिनों से तापमान में गिरावट जारी है।मंगलवार सुबह से जारी पछिया हवा के साथ कनकनी जारी है।जो बुधवार की दोपहर तक जारी रही।मौसम विभाग के अनुसार आगे भी ठंड अभी जारी रहने की संभावना है।डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने आगामी 11 फरवरी तक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।जिसके अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते है।हालाकि मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री व न्यूतम 11 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।इस दौरान औसतन 3 से 5 किमी प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चलने का अनुमान है।