पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उतर बिहार में हल्के मध्यम बादल रह सकते है।अगले 2 फरबरी के आसपास उत्तर बिहार के जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है।इस दौरान अधिकतम तापमान 20 से 23 डिग्री व न्यूतम 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय के मौसम विभाग ने आगामी 4 फरवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।जिसके अनुसार इस अवधि में 3 से 5 किमी प्रति घंटा की गति से अगले 2 दिनों तक पुरवा व उसके बाद पछुवा हवा चल सकती है।मौसम वैज्ञानिक डॉ ए सतार ने बताया की इस अवधि में सापेक्ष आद्रता सुबह में करीब 90 से 95 व दोपहर में 55 से 65 रह सकता है।