सर्द पछुआ हवा के साथ ठंड का प्रकोप लगातार जारी है।करीब 15 दिनों से अधिक से जारी शीतलहर और कनकनी ने लोगों को बेहाल कर रखा है।वही सूरज की लुका छिपी जारी है।बाबजूद ठंड अपने न्युतम स्कोर की ओर बढ़ने को लगातार अग्रसर है।यह हालत गुरुवार को भी जारी रही।सुबह में हल्की शीतलहर के बाद चल रही पछुआ हवा ठंड को बरकरार रखने में मदद करता रहा।इस दौरान लोग ठिठुरते रहे।डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान दिन का तापमान 13.5 डिग्री रहा।जो सामान्य से करीब 8 डिग्री कम है।हालाकि न्युतम तापमान सामान्य के साथ 9 डिग्री सेल्सियस रहा।कृषि विश्व विद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ ए.सत्तार ने बताया की अगले दो दिन तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।इस दौरान सुबह में कुहासा रहेगा।वही इस दौरान पछुआ हवा चलेगी।मौसम वैज्ञानिक के अनुसार शुक्रवार के बाद ठंड में हल्की राहत हो सकता है।