शीतलहर व कनकनी के साथ ठंड का प्रकोप लगातार जारी है।यह सिलसिला बुधवार को जारी रहा।जो गुरुवार की सुबह तक जारी था।बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे हल्की धूप से लोगो ने राहत महसूस की।हालाकि थोरी देर बाद ही धूप गायब हो गई।इस दौरान ठंड बरकरार रहा।वही करीब 5 किमी प्रति घंटा को गति से पछिया हवा चलने के कारण कनकनी को और गति दे रही थी।मौसम विभाग के अनुसार बुधवार के दिन का तापमान 13.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 7.5 डिग्री कम है।इधर ठंड से आम जन जीवन अस्त व्यस्त है।