डॉ राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय के मौसम विभाग ने आगामी 17 जनवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।जिसके अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्राय साफ रहने के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना है।मौसम वैज्ञानिक डॉ ए.सत्तार के अनुसार सुबह में मध्यम से घना कुहासा रह सकता है।इस दौरान औसतन 7 से 8 किमी प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चल सकती है।पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आद्रता सुबह में करीब 85 से 95 व दोपहर में 55 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है।इस अवधि में अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। उतर बिहार में अगले 1 से 2 दिनो तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।जिसके कारण अगले 3 से 4 दिनो तक ठंड का तेज असर बना रह सकता है।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें