समस्तीपुर जिले में ठंड का कहर शनिवार की दोपहर तक जारी था।शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे हल्की धूप निकलने के बाबजूद कनकनी बरकरार रही।तेज पछुआ हवा व धूप का नरमी अपने उच्चतम स्तर की ओर अग्रसर है।जिससे हार कपाने वाली ठंड बरकरार है।इस दौरान तापमान 15.6 सेल्सियस रहा ।जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम बताया गया है।जबकि न्यूतम तापमान गिरावट के साथ 8 डिग्री सेल्सियस रहा।जो सामान्य से करीब एक डिग्री कम है।मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड जारी रहने का अनुमान है।