जिले में एक बार फिर से हार कपाने वाली ठंड ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है।करीब दो तीन दिनों से हल्की राहत के बाद गुरुवार को ठंड ने कहर बरपाया।सुबह से दोपहर तक कुहासा छाए रहने के साथ पछिया हवा चलती रही।जिससे दिन भर लोग ठिठुरते रहे।करीब 7 किमी प्रति घंटा की गति से चल रही पछिया हवा कनकनी को और बढ़ा रही है।ठंड गुरुवार की रात भी बढ़ने के साथ शुक्रवार की सुबह तक कहर बरपा रही थी।मौसम विभाग की माने तो दिन का तापमान अधिकतम 15.1 डिग्री रहा।जो सामान्य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस कम बताया गया है।जबकि न्यूतम तापमान 10.5 रहा। न्यूतम व अधिकतम तापमान के बीच करीब 5 डिग्री से कम का अंतर से ठंड का अंदाजा लगाया जा सकता है।इस दौरान गुरुवार को दिनभर धूप की लुका छिपी जारी रही।हल्की धूप पर ठंड प्रहार करती रही।मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति अगले दो दिनों तक जारी रहेगी।इस दौरान दिन में धूप निकलेगी।इसके बाबजूद ठंड का कहर जारी रहेगा।डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर ए. सतार ने बताया की इस दौरान पछिया हवा जारी रहेगी।जिससे कनकनी बढ़ने की संभावना है।सुबह में हल्का से मध्यम कुहासा भी बना रहने की संभावना है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।