उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक आसमान में हल्के बादल रह सकते है।इस दौरान आमतौर पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है ।सुबह में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है।डॉक्टर राजेंद्र केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय के मौसम विभाग ने आगामी 14 जनवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।जिसके अनुसार इस अवधि में औसतन 3 से 4 किमी प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चलने का अनुमान लगाया गया है।पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री व न्यूतम 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है।