उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के से मध्यम बादल रह सकते है।इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 6 से 7 जनवरी के आसपास उत्तर बिहार के लगभग सभी जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।शेष दिनों में आमतौर पर मौसम शुष्क रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताया है।डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय से 10 जनवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।जिसके अनुसार इस अवधि में औसतन 2 से 3 किमी प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चल सकती है।पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आद्रता सुबह में करीब 80 से 90 और दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है।इस अवधि में अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री और न्यूनतम 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है।सुबह में मध्यम से घना कोहरा रह सकता है