नए साल के पहले दिन सोमवार को दिन के तापमान में और गिरावट रिकॉर्ड की गई।मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा।जो सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम है।जबकि न्यूतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा।अधिकतम तापमान व न्यूतम तापमान के बीच की दूरी 3 डिग्री सेल्सियस रही।इससे दिन भर ठंड से लोग कापते रहे।पछुवा हवा कनकनी को और बढ़ा रही है हालाकि नए वर्ष के जोश में लोग ठंड को दरकिनार कर घूमने निकले।इस दौरान तीसरे दिन भी लोग धूप को तरसे।डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय के मौसम वैज्ञानिक ए. सत्तार ने बताया की अगले दो दिनों तक यही स्थिति रह सकती है।दिन में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। पछुवा हवा चलेगी।जिससे कनकनी बढ़ने के आसार है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।