विद्यापतिनगर प्रखंड के दुमरदह चौर के किनारे सिमरी पंचायत के केवल पोखर को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जा रहा है। जहां नए साल के पहली जनवरी को पिकनिक मनाने जुटेंगे हजारो लोग। जिसके लिए पिकनिक स्पॉट पर अल्लारुदल के नाच, मनोरंजन के लिए धीरनी, उड़नखटोला आदि के साथ चटपटी खानपान और लिट्टी चोखा, कॉफ़ी आदि की भी दुकाने पिकनिक मनाने आनेवालो के लिए लगाई जा रही है। जानकारी देते हुए मुखिया देवंती देवी के पुत्र विजय कुमार ने बताया कि इस सूर्य बिहार मनरेगा पार्क के केवाल पोखर में सीढ़ी बनाकर रंगाई कर दी गई है। पार्क स्थल पर चबूतरा का निर्माण जारी है। मनरेगा से लगे पेरों को रंगरोगन कर सजाया जा रहा है। सुरक्षा के लिए प्रशासन को सूचित किया जाएगा। रोशनी की भरपूर व्यवस्था रहेगी। जिसकी तैयारी की जा रही है।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें